छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड में 30 रिक्त पदों पर भर्ती, आवेदन जल्दी करें
छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड में सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ एवं सचिव कनिष्ठ, के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु राज्य मंडी बोर्ड सेवा विनियम 1998 के विनियम 12 (एक) अनुसार किये जाने हेतु उम्मीदवारों से व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) रायपुर छ.ग. द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है|
भर्ती से संबधित संक्षिप्त जानकारी |
|
विभाग का नाम |
छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, रायपुर |
पद का नाम |
सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ |
पदों की संख्या |
30 |
योग्यता |
स्नातक, स्नातकोत्तर |
महत्वपूर्ण तिथि |
|
आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि04-10-2023 |
आवेदन भरने की अंतिम तिथि05-11-2023 |
महत्वपूर्ण बिंदु :
-
पदो की संख्या परिवर्तित हो सकती है।
-
यह नियुक्ति छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड के राज्य मंडी बोर्ड सेवा विनियम 1998 के दायित्वाधीन होगी।
-
उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिये किया जाने वाला चयन माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्याधीन होगा।
-
सरल क्रमांक 01 से 03 तक पदों में कोई भी पद दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकित नहीं है किन्तु दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
-
ऑनलाइन आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी नियमों का अवलोकन कर स्वयं सूनिश्चित कर लें की उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता है अथवा नहीं यदि परीक्षा के किसी भी चरण में अथवा परीक्षाफल घोषित होने के बाद भी यह पाया जाता है कि कोई अभ्यर्थी विहित अर्हता नहीं रखता है अथवा पात्रता नहीं रखता है अथवा उसके द्वारा दी गई कोई भी जानकारी गलत पायी जाती है तो उसकी अभ्यर्थिता / चयन परिणाम निरस्त किया जा सकेगा। इस संबंध में नियुक्तिकर्ता अधिकारी का विनिश्चय अंतिम होगा।