छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

छत्तीसगढ़ की स्थिति एवं विस्तार

भौगोलिक रूप से छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार 17˚46” उत्तरी अक्षांश से 24˚05′ उत्तरी अक्षांश तथा 80˚15″ पूर्वी देशांतर से 84˚25″ पूर्वी देशांतर के मध्य 1,35,192 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर विस्तृत है| प्रदेश का उत्तर-दक्षिण विस्तार 700 किमी से ज्यादा तथा पूर्व-पश्चिम विस्तार 435 किमी है| छतीसगढ़ राज्य से होकर कर्क रेखा उत्तरी अक्षांश तथा भारतीय मानक समय पूर्वी देशांतर रेखाएं गुजरती है और दोनों रेखाएं एक दूसरे को सूरजपुर जिले में क्रॉस करती है|
छत्तीसगढ़ मध्य भारत का एक भू-आवेष्टित राज्य है, जिसका समुन्द्र तट से दूरी 400 किमी से ज्यादा है| यह राज्य भारत देश के हृदयस्थल पर स्थित है| क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य देश का 10वां बड़ा राज्य है|छत्तीसगढ़ की सीमाएं 7 राज्यों से घिरी हुई है: उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश| 
  • छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी अंतराष्ट्रीय सीमा वाला राज्य उड़ीसा है|
  • छत्तीसगढ़ की कुल 18 जिलों की सीमाएं अन्य राज्यों से लगी है|
  • छत्तीसगढ़ की 9 जिलों की सीमाएं किसी भी राज्य को नहीं छूती है|
  • छत्तीसगढ़ राज्य किसी अंतराष्ट्रीय सीमा को छूती है|
  • छत्तीसगढ़ भौगोलिक रूप से प्रायद्वीपीय पठार है|
  • पड़ोसी राज्यों में सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश है|
कर्क रेख छत्तीसगढ़ के इन जिलों से होकर गुजरती है
  • कोरिया
  • सूरजपुर
  • बलरामपुर
भारतीय मानक समय रेखा छत्तीसगढ़ के इन जिलों से होकर गुजरती है
  • बलरामपुर
  • सूरजपुर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • जांजगीर चाम्पा
  • बलौदा बाजार
  • महासमुंद