छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

छत्तीसगढ़ के अब तक के मुख्यमंत्री


डॉ.भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की सूचि

क्र
मुख्यमंत्री का नाम
कार्यकाल
पार्टी
1
भूपेश बघेल
18-12-2018 से अब तक
कांग्रेस
2
रमन सिंह
12-12-2013 से 17-12-2018
बीजेपी
3
रमन सिंह
10-12-2008 से 11-12-2013
बीजेपी
4
रमन सिंह
07-12-2003 से 11-12-2008
बीजेपी
5
अजित जोगी
01-11-2000 से 05-12-2003
कांग्रेस

भूपेश बघेल के सम्बन्ध में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु :

  • भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को पाटन (दुर्ग)के मनवा कुर्मी क्षत्रिय परिवार में हुआ है|
  • वर्तमान में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के संरक्षक है।
  • भूपेश बघेल ने भारतीय युवा कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य बने|
  • भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यक्रम समन्वयक भी रह चुके हैं|
  • वह 1993 में पहली बार पाटन से मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए, और बाद में उसी सीट से पांच बार चुने गए थे|
  • वह 90 के  दशक के अंत में दिग्विजय सिंह सरकार में अविभाजित मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री थे।
  • नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद, वे छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य बने, और छत्तीसगढ़ शासन के तहत मंत्री, राजस्व पुनर्वास, राहत कार्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य यांत्रिकी के रूप में नियुक्त किए गए।