Vacancy: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती | Rural Agriculture Extension Officer
छग शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के पत्र क्रमांक / एफ-3-14 / 2023 / 14-1 नवा रायपुर, दिनांक 14/09/2023 द्वारा कृषि विभाग के अधीन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के 305 रिक्त पदों पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से भर्ती किये जाने हेतु प्रदत्त अनुमति के आधार पर तथा माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर याचिका एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668 / 2022 में पारित अंतिम आदेश के अध्याधीन छत्तीसगढ़ के मूल / स्थानीय निवासियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है|
भर्ती से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी |
|
विभाग का नाम |
संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ |
पद का नाम |
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी |
पदों की संख्या |
305 |
योग्यता |
मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से कृषि / कृषि अभियांत्रिकी / उद्यानिकी टिप्पणी- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. (कृषि) / बी. एस. सी. (उद्यानिकी) / बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी) की डिग्री |
महत्वपूर्ण तिथि |
|
आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 29/09/2023 |
आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26/10/2023 |