छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

नौकरी

पहाड़ी मैना (Pahadi Maina)

Pahadi Maina

State Bird of Chhattisgarh

(छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी)


भारत में बड़ी संख्या में पाये जाने वाला पहाड़ी मैना को छत्तीसगढ़ में विशिष्ट सम्मान प्राप्त है और इसे प्रदेश का राजकीय पक्षी भी घोषित किया गया है| छत्तीसगढ़ में यह बस्तर जिले में पाया जाता है| पहाड़ी मैना का संरक्षण जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में किया जाता है|


पहाड़ी मैना का पूरा शरीर चमकीला काला रंग का होता है, जिसमे बैंगनी और हरे रंग की झलक रहती है| मैना के पंख पर एक सफेद रंग का चित रहता है और आँखों के पीछे से गुद्दी तक फीते की तरह पिले रंग की होती है| इसका भोजन फल-फूल कीड़े-मकोड़े तो है ही साथ ही यह फूलों का रस भी खूब पीती है| मादा पहाड़ी मैना फरवरी और मई के बीच में दो-तीन नीले और हरे रंग के मिश्रण वाले अंडे देती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *