छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान

  • छत्तीसगढ़ में इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 2001 में किया गया था|
  • यह राज्य के कोरिया  एवं सूरजपुर जिले में विस्तृत है|
  • छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व यह संजय गाँधी राष्ट्रीय उद्यान (म.प्र.) का भाग था, जो 1981-82  में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था|
  • यह छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है|
  • छत्तीसगढ़ के कोरिया एवं सूरजपुर जिले के 1441 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है|
  • सभी राष्ट्रीय उद्यानों से यहाँ बाघ सर्वाधिक पाए जाते हैं|
  • नीलगाय, बाघ इस राष्ट्रीय उद्यान का प्रमुख जानवर है| अन्य- तेंदुआ, गौर, चीतल, जंगली सूअर, भालू आदि पाए जाते हैं|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान उन्नत पहाड़ों एवं नदियों से घिरा हुआ है|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान के अंदर 35 राजस्व ग्राम है, जिसमे मुख्यतः चेवरा, पांडो, गोंड, खैरवार, अगरिया जनजातियां निवास करती है|