छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

चंद्रपुर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिला में यह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है| यह धार्मिक एवं पर्यटक स्थल महानदी, मांड तथा लात नदियों के संगम पर स्थित है| यहाँ प्रख्यात “चंद्रहासिनी देवी” तथा नाथलदाई का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है| म्यूजिकल फाउंटेन, कृत्रिम गुफा तथा विभिन्न तरह के झाकियां ,पर्यटकों के मन को रोमांचित कर देती है|