छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

राजिम

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महानदी, पैरी, और सोंढुर नदी के संगम में बसा यह ऐतिहासिक और धार्मिक नगर है| इस स्थल में नलवंश के शासक विलासतुंग द्वारा निर्मित “राजिव लोचन मंदिर” का स्थित है, जो यहाँ का प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल है| यह मंदिर 7वीं सदी के मध्य ईंटों से निर्मित है| इस मंदिर के गर्भगृह में काला पत्थर से निर्मित भगवान् विष्णु की मूर्ति स्थापित है| मान्यता है कि जगन्नाथपुरी की यात्रा उस समय तक सम्पूर्ण नहीं होती, जब तक राजिम की यात्रा नहीं कर ली जाती| इस स्थल पर लोमस ऋषि एवं धौम्य ऋषि का आश्रम विद्यमान है| राजिम में माघ पूर्णिमा से शिवरात्रि तक मेला लगता है| छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मेले को 5वें कुंभ की संज्ञा दी है|