छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

रतनपुर

यह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है| यह कल्चुरी वंश के शासक रतनसेन की राजधानी थी| वर्तमान में छत्तीसगढ़ की प्रथम राजधान होने का गौरव प्राप्त है| यह “छातीसगढ़ की कुबेरपुर” के नाम से भी प्रसिद्ध है| रतनपुर को “तालाबों का शहर” एवं “झीलों की नगरी”भी कहा जाता है| इस धार्मिक नगरी में राजा रतनसेन द्वारा निर्मित “महामाया मंदिर” प्रमुख है| यहाँ लखनीदेव का मंदिर, भैरवबाबा का मंदिर, रामटेकरी का मंदिर मूसा खाँ का दरगाह आदि दर्शनीय है