छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

मैनपाट

यह धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में स्थित है| इसे “छत्तीसगढ़ का शिमला” कहा जाता है| प्राकृतिक संपदा से भरपूर यह एक सुन्दर स्थान है| यहाँ सरभंजा जलप्रपात, टाईगर प्वाइंट, मझली प्वाइंट तथा मेहता प्वाइंट प्रमुख दर्शनीय स्थल है| यहाँ दो बड़े बौद्ध मठ भी दर्शनीय हैं| यहाँ शरणार्थी तिब्बत लोग निवास करते हैं| इसे “छत्तीसगढ़ का तिब्बत” भी कहा है| मैनपाट से ही रिहन्द एवं मांड नदी का उद्गम हुआ है| यह स्थान पामेरियन कुत्तों के लिए भी प्रसिद्ध है|