छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

तीरथगढ़

छत्तीसगढ़ का यह प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल बस्तर जिला में स्थित है| यह “कांगेरघाटी का जादूगर” कहलाता है| इसे छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात होने का गौरव प्राप्त है| “तीरथगढ़ जलप्रपात” कांगेर नदी पर स्थित है| इसकी प्राकृतिक छटा यहाँ प्रमुख दर्शनीय है| कांगेर घाटी के गर्भ में होने के कारण पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान है|