छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

तालागांव

यह प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी बिलासपुर जिला के मनियारी नदी के तट पर स्थित है| तालागांव में “देवरानी-जेठानी” नामक प्रसिद्ध शैव मंदिर है| यह मंदिर भारतीय कला एवं संस्कृति का उत्कृष्ट नमूना है| लाल बलुये पत्थर से बना देवरानी मंदिर गुप्तकालीन शिल्प स्थापत्यकला का प्रतिनिधित्व करता है एवं जेठानी मंदिर कुषाण स्थापत्य कला का प्रतिनिधित्व करता है| यहाँ रुद्रदेव की अद्भुत मुर्तिय धार्मिक आस्था का केंद्र है| यह मूर्ति 11 अंग विभिन्न जीव-जंतुओं की मुखाकृति से निर्मित है| इसे वाममार्गियों की तंत्रसाधनास्थल मानी जाती है|