छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

डोंगरगढ़

यह प्रख्यात धार्मिक स्थल छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला में स्थित है| इसका प्राचीन नाम कामावतीपुरी है| कामावतीपुरी के राजा वीरसेन ने डोंगरगढ़ की पहाड़ियों पर महेश्वरी देवी (पार्वती) मंदिर निर्माण करवाया था| वर्तमान में यह मंदिर बम्लेश्वरी देवी (बमलाई दाई) मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है| यहाँ शरद नवरात्रि तथा चैत्र नवरात्रि में प्रतिवर्ष मेला लगता है| यहां पर मंदिर तक जाने के लिए रोप-वे बनाया गया है| इस प्रसिद्ध स्थल पर प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर स्थित 30 फिट ऊँची बौद्ध प्रतिमा दर्शनीय है|