छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

चैतुरगढ़

यह प्रसिद्ध पर्यटक एवं धार्मिक स्थल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में स्थित है| सघन वनों से अच्छादित होने के कारण इसका प्राकृतिक सौंदर्य तथा शीतल जलवायु पर्यटकों के मन को मोह लेती है| चैतुरगढ़ को “छत्तीसगढ़ का कश्मीर” कहा जाता है| इसके पहाड़ी शिखर पर प्रसिद्ध महामाया मंदिर स्थित है| यहाँ गुफा शिवलिंग भी स्थित है| जनश्रुति के अनुसार भस्मासुर का वध इसी गुफा से हुआ है| कल्चुरी शासक बाहरसाय द्वारा निर्मित यहाँ हैरत अंगेज किला है| प्रख्यात पुरातत्वविद बेगलर ने इस किले को अभेद्य किलों में शामिल किया है|