छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

चित्रकोट

यह दर्शनीय स्थल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला  में स्थित है| यह चितरकोट, चित्रकूट आदि नाम से भी जाना जाता है| यहां पर देश का सबसे चौड़ा और सर्वाधिक जलराशि वाला जलप्रपात स्थित है| यह जलप्रपात बस्तर की प्रमुख नदी इंद्रावती नदी पर है| इस जलप्रपात को “भारत का नियाग्रा” कहा जाता है| सर्वाधिक ऊंचाई से गिरते हुए इस जलप्रपात को देखना रोमांचक अनुभव होता है| इसका प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को स्वतः ही आकर्षित करती है|