छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

चम्पारण्य

धार्मिक आस्था का केंद्र चम्पारण्य छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला का एक नगरपंचायत है| यह प्रसिद्ध धार्मिक नगरी महानदी के तट पर स्थित है| इसे पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की उद्गम स्थली होने का गौरव प्राप्त है| यहाँ “चम्पकेश्वर महादेव” का प्राचीन मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल है| यह मंदिर वल्लभाचार्य को उनके अनुयायियों द्वारा समर्पित है| इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल की खोज का श्रेय गोस्वामी नरसिंह लाल महाराज, नथमल, रायपुर के रायसाहब तथा कुछ वैष्णव भक्तों को है| यह पहले शैव तीर्थ और अब वैष्णव तीर्थ स्थल के रूप में विख्यता है| यहाँ प्रतिवर्ष माघ पूर्णमा के अवसर पर मेला लगता है|