छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

गिरौधपुरी

धार्मिक आस्था का यह केंद्र बलौदा बाज़ार जिला में स्थित है| यह संत गुरु घासीदास जी की पुण्य स्थली है| गिरौधपुरी, सतनामी समाज का प्रमुख तीर्थस्थल है| यहाँ कुतुबमीनार से भी ऊंचा बना “जैतखाम” प्रमुख दर्शनीय है| यहाँ पर पास में छाता पहाड़ भी स्थित है, जहाँ गुरु घासीदास जी ने समाधि लगाई थी| यहाँ प्रतिवर्ष फाल्गुन पंचमी अवसर पर भव्य मेला का आयोजन होता है|