छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

सरहुल नृत्य

यह नृत्य उरांव जनजाति का आनुष्ठानिक नृत्य है| इस दौरान उरांव लोगों द्वारा सरना देवी की पूजा की जाती है| यह नृत्य प्रतिवर्ष चैत्रमास की पूर्णिमा पर साल वृक्ष के आसपास नृत्य करते हैं, क्योंकि उरांव लोग साल वृक्ष में सरना देवी का निवास मानते हैं| यह एक समूह नृत्य होता है| इसमें युवक- युवतियां दोनों हिस्सा लेते हैं| इस नृत्य में मांदर और झांझ प्रमुख वाद्य होता है|