छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

गौर नृत्य

यह नृत्य छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर के दण्डामि माड़िया जनजातियों का प्रसिद्ध नृत्य है| माड़िया जनजाति इस नृत्य को अपने प्रमुख पर्व जात्रा के समय करते हैं| सबसे प्रमुख बात कि इस नृत्य में लोग बायसन के सिंग लगाकर नृत्य करते हैं| इस नृत्य में युवतियाँ भी भाग लेती हैं, वे अपने हाथों में तिरुढ़ नामका छड़ी धारण करती हैं| मानवशास्त्री वेरियर एल्विन ने इस नृत्य को संसार का सबसे सुन्दर नृत्य कहा है|