छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

गेंड़ी नृत्य

यह नृत्य छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के मुड़िया जनजातियों में प्रसिद्ध है| घोटुल के मुड़िया युवक, लकड़ी के गेंड़ी पर अत्यंत तीव्र गति से नृत्य करते हैं, जिसे गेंड़ी नृत्य कहते हैं| इस नृत्य को डिटोंग भी कहा जाता है| बस्तर अंचल के इस प्रसिद्ध नृत्य में केवल युवक लोग भाग लेते हैं| इस नृत्य में युवक अपने शारीरिक कौशल और संतुलन का प्रदर्शन किया जाता है|