छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

आर्कियन शैल समूह

  • यह पृथ्वी की प्राचीनतम एवं कठोर चट्टान होती है|
  • यह भू-गर्भ में अधिक गहराई पर पाया जाता है|
  • इस समूह  के चट्टाने मुख्यतः लावा के ठंडा होने से निर्मित होती है|
  • इस समूह के चटानों में जीवाश्म नहीं पाए जाते हैं|
  • इन चट्टानों के अपरदन से हल्की रेतीली मिट्टी बनती है, जो कृषि कार्य के लिए अधिक उपजाऊ नहीं होती है पर मोटे अनाजों के उपयुक्त है|
  • यह लगभग सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में पाया जाता है|
  • इस शैल समूह का विस्तार सरगुजा संभाग के चांगभखार क्षेत्र से नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ की पहाड़ियों के मध्य है|
  • यह लगभग छतीसगढ़ के 50 प्रतिशत भाग(49.08%) पर विस्तृत है|
  • छतीसगढ़ में आर्कियन युग की प्रमुख चट्टान ग्रेनाइड, शिस्ट आदि है|
  • इन चट्टानों में छत्तीसगढ़ में ग्रेनाइड, फेल्सपार, क्वार्टज, हार्नब्लैण्ड बायोटाइट खनिज पाया जाता है|

इन क्षेत्रों में यह चट्टान पाय जाता है

भाघेलखण्ड का पठार: 
  • अंबिकापुर क्षेत्र|
जशपुर -सामरी पाट:
  • सामरी, लुण्ड्रा, सीतापुर
  • जशपुर, बगीचा, कुनकुरी
  • पत्थलगांव क्षेत्र
छत्तीसगढ़ का मैदान: 
  • घरघोड़ा(रायगढ़)
  • उत्तर पश्चिम में कोटा, पेण्ड्रा, लोरमी तथा पंडरिया
  • दक्षिण में महासमुंद, राजिम, गरियाबंद, कुरुद, धमतरी, डौंडीलोहाराबालोद आदि|
दण्डकारण्य का पठार:
  • कांकेर, नारायणपुर
  • बीजापुर, दंतेवाड़ा
  • कोंडागांव, चारामा
निवेदन
जानकारी देने में किसी तरह की त्रुटि हो, तो नीचे कमेंट करके हमें अवश्य बताएं ताकि लोगों को हम सही जानकारी दे सकें साथ ही साथ हमारे लिए आपका कोई सुझाव हो, तो अवश्य देवें।