छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

सिंघनपुर गुफा

यह रायगढ़ जिले में स्थित है| यहाँ रायगढ़ और खरसिया के बीच भूपदेवपुर स्टेशन के पास प्रागैतिहासिक काल की गुफाएं हैं| इस गुफा की खोज 1910 के दशक में एंडरशन द्वारा की गई थी| इन गुफाओं में पाषाण कालीन अवशेष पाए गए हैं|
यहाँ विश्व की सबसे प्राचीनतम मानव शैलाश्रय स्थित है| यहाँ से छत्तीसगढ़ में प्राचीनतम मानव निवास के प्रमाण प्राप्त हुए हैं| यहाँ प्राप्त प्रागैतिहासिक काल के तीन गुफाएं लगभग 300 मीटर लम्बी तथा 7 फिट ऊँची है| इन गुफाओं के बाह्य दीवारों पर पशु एवं मानव की आकृतियाँ बानी हुई है| देश में प्राप्त शैलाश्रयों में प्रागैतिहासिक मानव तथा नृत्यसांगना की चित्र केवल सिंघनपुर के शैलाश्रयों में प्राप्त हैं|