छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

धारवाड़ शैल समूह

  • ये जलीय अवसादी चट्टानें होती है, जो आर्कियन चट्टानों के अपरदन से निर्मित होती है|
  • इस समूह के चट्टानों में भी जीवाश्म नहीं पाए जाते है|
  • यह शैल समूह प्रदेश में छोटे-छोटे समूह में बिखरा हुआ है|
  • बस्तर संभाग में पाया जाने वाला लौह अयस्क इसी चट्टान से प्राप्त होती है|
  • इसकी संरचना में माईकासिस्ट, स्लेट, क्वार्ट्जाइट की अधिकता होती है|
  • यह चट्टानें कृषि के लिए अनुपयुक्त होती है|

छत्तीसगढ़ में धारवाड़ शैल तीन सीरीज में पायी जाती है| 

  • चिल्फी घाटी सीरीज- बिलासपुर संभाग
  • सोनाखान सीरीज- रायपुर संभाग
  • लौह अयस्क सीरीज- दुर्ग-बस्तर क्षेत्र

इस समूह का विस्तार 

बघेलखण्ड का पठार: बलराम जिले के रामानुजगंज, वाड्रफनगर
छत्तीसगढ़ का मैदान: कवर्धा, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार के कसडोल, कवर्धा जिले के पंडरिया एवं मुंगेली
दण्डकारण्य का पठार: बस्तर संभाग के जगदलपुर, भानुप्रताप, दंतेवाड़ा, मोहला(राजनांदगांव)
निवेदन
जानकारी देने में किसी तरह की त्रुटि हो, तो नीचे कमेंट करके हमें अवश्य बताएं ताकि लोगों को हम सही जानकारी दे सकें साथ ही साथ हमारे लिए आपका कोई सुझाव हो, तो अवश्य देवें।