छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

छत्तीसगढ़ में बॉक्साइट खनिज

  • बॉक्साइट, एल्युमिनियम का अयस्क होता है|
  • जिस अयस्क में एल्युमिनियम की मात्रा 40% से अधिक होता है वह बॉक्साइट श्रेणी का होता है|
  • प्रदेश में यह खनिज बहुतायत मात्रा में पाया है| प्रदेश में 148 मिलियन टन बॉक्साइट का भंडारण है, जो देश के कुल भंडारण का 4.50% है|
  • वर्तमान में राज्य में बॉक्साइट का सर्वाधिक उत्पादन सरगुजा में होता है| पहले बिलासपुर में होता था|
  • प्रदेश में इसका अधिकांश निक्षेप दक्कन ट्रेप के चट्टानों में है|
  • प्रदेश में उत्पादित बॉक्साइड का प्रमुख उपयोग एलुमिनियम उद्योग में होता है|
  • प्रदेश में ऊर्जा राजधानी कोरबा में स्थित BALCO(Bharat Aluminium Company) को बॉक्साइट की सप्लाई मैनपाट(सरगुजा) से होता है|

छत्तीसगढ़ में बॉक्साइड के क्षेत्र

  • पुटका पहाड़ (कवर्धा)
  • मैनपाट (सरगुजा)
  • जमीरपाट (बलरामपुर)
  • खुड़िया पहाड़ (जशपुर)
  • बोरई, दलदली (कवर्धा)