छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

छत्तीसगढ़ में डोलोमाइट खनिज

  • यह कैल्शियम एवं मैग्निशियम का कार्बोनेट होता है|
  • प्रदेश में डोलोमाइट शैल समूह के चट्टानों से प्राप्त होता है|
  • प्रदेश में इस खनिज का अनुमानित भण्डार 847 मिलियन टन है, जो देश के भंडारण का लगभग 11.24% है|
  • प्रदेश में  खनिज का सर्वाधिक उत्पादन बिलासपुर जिले में होता है|
  • इस खनिज का प्रयोग मुख्यतः लोहे की अशुद्धियों को दूर करने में, ब्लास्ट फर्नेस में फ्लक्स के रूप में, रबर उद्योग आदि में होता है|
  • बिलासपुर के डोलोमाइट का उपयोग भिलाई, राउलकेला, बोकारो लौह स्पात संयंत्रों होता है|

छत्तीसगढ़ में डोलोमाइट क्षेत्र

  • धूमा (बिलासपुर)
  • बेलपान (बिलासपुर)
  • हिर्री माइंस (बिलासपुर)
  • बाराद्वार (जांजगीर चांपा)
  • सक्ती (जांजगीर चांपा)
  • छितापड़रिया (जांजगीर चांपा)
  • कटंगपाली (रायगढ़)
  • कोदवा (बेमेतरा)
  • मोहभट्टा (बेमेतरा)
  • तिरिया (बस्तर)
  • मचकोट (बस्तर)