छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

छत्तीसगढ़ में टिन अयस्क खनिज

  • यह सामरिक महत्व का खनिज है|
  • यह फ़्लेस्पार की चट्टानों से प्राप्त होती है|
  • प्रदेश में इस खनिज का शत प्रतिशत उत्पादन होता है|
  • छत्तीसगढ़, देश में टिन अयस्क का एकमात्र उत्पादक राज्य है|
  • प्रदेश में इस खनिज का लगभग 32.62 मिलियन टन का भंडार है, जो देश के भण्डारण का 37.69% प्रतिशत है|
  • टिन का उपयोग रक्षा उपकरणों के निर्माण में किया जाता है|
  • टिन उत्पादन में छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थान है|
  • छत्तीसगढ़ में टिन खनिज का उत्खनन छतीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम(CMDC) द्वारा जाता है|
  • BARC(Bhabha Atomic Research Center) द्वारा रायपुर में टिन प्रगलन संयंत्र स्थापित किया गया है, जिसकी वार्षिक क्षमता 2 टन है|

छत्तीसगढ़ में टिन अयस्क क्षेत्र

  • बचेली (दंतेवाड़ा)
  • कटेकल्याण (दंतेवाड़ा)
  • तोंगपाल (दंतेवाड़ा)
  • पाड़ापुर (दंतेवाड़ा)
  • कोंटा (सुकमा)
  • गोविंदपाल (सुकमा)
  • मुंडपाल (सुकमा)
  • सुकमा (सुकमा)
  • चितलनार (सुकमा)