छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

छत्तीसगढ़ में चूना पत्थर

  • छत्तीसगढ़ में चूना पत्थर कड़प्पा चट्टानों से प्राप्त होती है|
  • प्रदेश में चूना पत्थर का भंडारण 9038 मिलियन टन है, जो देश के भंडारण का 5.15% है|
  • छत्तीसगढ़ में चूना पत्थर का सर्वाधिक भंडारण बलौदा बाज़ार, रायपुर में है|
  • प्रदेश में इस खनिज का योगदान 4.12% है|
  • प्रदेश में इसका उपयोग सीमेंट उद्योग, चूना बनाने, लौह संयंत्रों आदि में किया जाता है|

छत्तीसगढ़ में चूना पत्थर क्षेत्र

बलौदा बाज़ार जिला

  • भाटापारा, गैतरा, झिपन, करही, चंडी, अमलीडीह, बिलाईगढ़, सोनाडीह, रवान आदि

रायपुर  जिला

  • तिल्दा, मांढर, बैकुंठ पौनी खौना

जांजगीर चाम्पा जिला

  • अकलतरा, अरसमेता, बरगवां, आदि

दुर्ग जिला 

  • नंदिनी-खूंदनी, जामुल, सेमरिया, अछोली आदि

रायगढ़ जिला

  • खरसिया, सारंगढ़, झापरडीह आदि

जगदलपुर जिला

  • मांझी डोंगरी, देवरापाल, पोतमार, बाराजी आदि

राजनांदगांव जिला

  • भाटागांव, चारभाठा आदि

बिलासपुर जिला

  • चिल्हाटी, तेंदुआ, मस्तूरी( वर्तमान में सबसे बड़ा)

कवर्धा जिला

  • रणजीतपुर, सहसपुर-लोहारा आदि

बस्तर जिला

  • देवरापाल, जुनागुड़ा, चपका आदि

मुंगेली जिला

  • पथरिया