छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

अबूझमाड़िया जनजाति

  • यह माड़िया जनजाति की एक शाखा है|
  • अबूझमाड़िया का अर्थ है- अज्ञात|
  • अबूझमाड़िया अपने आपको को मेटाभुम के नाम से जानते हैं|
  • ये अपनी उत्पति पौराणिक पूर्वज कुर्सटुरंगा से मानते हैं|
  • विवाह में बहिर्विवाह संबंधी नियमों का कठोरता से पालन किया जाता है|
  • इस जनजाति में युवक-युवती की इच्छा का विशेष महत्व दिया जाता है|
  • विवाह हेतु “वधु मूल्य” का प्रचलन है|
  • अबूझमाड़िया में घोटुल को “कोसी घोटुल” कहते है|
  • इस समहू में लडकियां घोटुल में रात्रि में विश्राम नहीं करती है, बल्कि नाच-गाकर अपना घर लौट जाती है|
  • इनके प्रमुख देवी “भूमि माता” है|
  • अबूझमाड़िया जनजाति के विकास के लिए इन्हें शासन विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित की है|