छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

कुटुमसर गुफा

छत्तीसगढ़ प्रदेश के बस्तर अंचल में यह गुफा एक भू-गार्भिकं गुफा है| यह गुफा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है| इस गुफा की खोज 1950 की दशक में भूगोल के प्रो- शंकर तिवारी ने कुछ आदिवासियों की मदद से की थी| यह भारत देश की सबसे गहरी गुफा मानी जाती है, जो 60-120 फिट गहरी तथा 4500 फिट लम्बी है| इस गुफा की तुलना विश्व की सबसे लम्बी गुफा “कर्ल्सवार ऑफ केव” (अमेरिका) से की जाती है| इस गुफा को पहले गोपनसर (छिपी हुई गुफा) कहते थे, जो बाद में कुटुमसर गाँव के नजदीक होने से कुटुमसर गुफा के नाम से प्रसिद्ध हुई| इस गुफा में रंग-बिरंगे अंधी मछलियों का निवास है| यहाँ प्राप्त लम्बी मूंछ वाले झींगुरों की एक प्रजाति पाई जाती है, जिसे प्रो- शंकर तिवारी के नाम पर “कैप्पीओला शंकराई” नाम दिया गया|