छत्तीसगढ़ भूमि

– पढ़बो आगे बढ़बो –

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

  • छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है|
  • यह प्रदेश में कुल 200 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है|
  • सन 1982 में इसकी स्थापना की गई थी|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान प्रदेश के बस्तर जिला में स्थित है|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान के बीचो-बीच कांगेर नदी बहती है|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान की औसत चौड़ाई 6 किमी एवं लम्बाई 48 किमी है|
  • इसके अनछुये एवं कुंवारे वनों के सौंदर्य को देखकर इसे बायोस्फियर(जीवमंडल) भी घोषित किया गया, लेकिन वर्तमान में यह बायोस्फियर रिजर्व नहीं है|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान 1 नवम्बर से 30 जून तक खुला रहता है और वर्षाकाल में जुलाई से अक्टूबर तक बंद रहता है|
  • छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का संरक्षण किया जाता है|
  • छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात तीरथगढ़ जलप्रपात(मुनगाबहार नदी) इसी उद्यान में स्थित है|
  • कुटुमसर की गुफा भी इसी  उद्यान है|
  • अन्य दर्शनीय स्थल के रूप में भैंसादरहा, कैलाश गुफा, दण्डक गुफा, कांगेरधारा जलप्रपात आदि स्थित है|